लोगों की राय

लेखक:

डॉ. श्याम बाबू गुप्त

डॉ. श्याम बाबू गुप्त

जन्म 1951 में कानपुर उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। पिता स्वर्गीय रामचंद्र गुप्त धार्मिक तथा मधुर स्वभाव के थे, तथा माता सावित्री देवी एक विदुषी महिला थीं। डॉ. गुप्त ने 1972 में डी.ए.वी. कॉलेज कानपुर से एम. कॉम. की शिक्षा प्राप्त की तथा 1973 में विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज कानपुर में वाणिज्य के प्रवक्ता नियुक्त हुए। 1984 में कानपुर विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की तथा 2009 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की। आपकी डी.लिट. के शोध का विषय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन का अर्थशास्त्रीय स्वरूप-एक विश्लेषणात्मक अध्ययन' था। 1990 में डॉ. गुप्त, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग के द्वारा हरसहाय महाविद्यालय कानपुर में प्राचार्य पद पर नियुक्त हुए। 1968 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के पश्चात, उसके विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। 1974 में संघ का तृतीय संघ शिक्षा वर्ग (OTC) किया तथा अनेक वर्षों तक संघ शिक्षा वर्ग में शिक्षक रहे। 1989 में आपकी राजनीति क्षेत्र में प्रवेश की योजना हुई। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर के 5 वर्षों तक जिलाध्यक्ष रहे। विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज के प्राचार्य पद से 2014 में सेवा निवृत्त होने के पश्चात् वर्तमान में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में 'दीनदयाल शोध केंद्र' में निदेशक हैं साथ ही आप की 5 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है।

• श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के विभिन्न आयाम
• एकात्म मानव दर्शन
• अनन्त ऊर्जा पुंज श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय (हिन्दी एवं मराठी)
• पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंजूषा 

ई-मेल : dr.shyambabu@yahoo.co.in
मो. : 9415135164

इंटिग्रल ह्यूमनिज्म : पं. दीनदयाल उपाध्याय

डॉ. श्याम बाबू गुप्त

मूल्य: Rs. 200

इंटिग्रल ह्यूमनिज्म : पं. दीनदयाल उपाध्याय

  आगे...

एकात्म मानव दर्शन

डॉ. श्याम बाबू गुप्त

मूल्य: Rs. 300

एकात्म मानव दर्शन

  आगे...

पं. दीनदयाल उपाध्याय : स्मृति मंजूषा

डॉ. श्याम बाबू गुप्त

मूल्य: Rs. 300

पं. दीनदयाल उपाध्याय : स्मृति मंजूषा

  आगे...

 

  View All >>   3 पुस्तकें हैं|